```html ``` ```html ``` ```html ``` ```html ```
CITY AVENUE
मुझे लगता है कि पीएम मोदी को इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए,वह इस काम में बहुत अच्छा कर रहे हैं-अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए और इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री के उन इंस्टाग्राम वीडियो पर तंज कसा, जिनमें वे युवाओं को संबोधित करते हुए दिखे थे.महाराष्ट्र में अपने गृहनगर में बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए दीपके ने कहा, “मुझे लगता है कि पीएम मोदी को इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए. वह इस काम में बहुत अच्छा कर रहे हैं. अगर वह इतने अच्छे इन्फ्लुएंसर हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए, इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए और किसी और को यह काम करने देना चाहिए.”कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी मंगलवार को पीएम मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया कंटेंट से युवा वोटरों का दिल नहीं जीता जा सकता. उन्होंने संसद में कहा, “नए एंगल से वीडियो बनाकर आप Gen Z का समर्थन नहीं पा सकते. पीएम को कैमरे का एंगल नहीं, बल्कि अपने दिल का एंगल बदलना होगा.”
लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ पास बिल पर टिप्पणी करते हुए दीपके ने कहा कि सिर्फ कानून बनाने से समस्या हल नहीं होगी, जब तक कि उसे ठीक से लागू न किया जाए. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बिल तो आते रहेंगे, लेकिन जब तक इन लोगों की नीयत ठीक नहीं होगी, तब तक कुछ नहीं हो सकता. इस देश में सुधारों के जरिए कई अच्छे कानून बनाए गए हैं. यहां एक के बाद एक कानून पास होते रहते हैं.”

दीपके ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट को लेकर कसा तंज
फास्ट-ट्रैक कोर्ट को लेकर दीपके ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने तीन दिन पहले फास्ट-ट्रैक कोर्ट का वादा किया था और लोग बहुत खुश थे, यह सोचकर कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनेगा लेकिन हुआ क्या? उन्होंने आगे कहा कि पहली सुनवाई ही टाल दी गई क्योंकि CBI के वकील नहीं आए तो आप चाहे जितने भी कानून बना लें, लेकिन जब तक उन्हें लागू करने वाले लोग अच्छे नहीं होंगे, तब तक उन कानूनों का क्या फायदा?

⚡ SHARE THIS POST

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *