```html ``` ```html ``` ```html ``` ```html ```
CITY AVENUE
PAK vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट में फिर फिक्सिंग का धमाका, खिलाड़ियों के फोन जब्त कर PCB ने बिठाई जांच

Pakistan Cricket Match Fixing के जिन्न ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है। इंग्लैंड के मौजूदा दौरे के दौरान अनुशासन तोड़ने और फिक्सिंग की बढ़ती अटकलों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले में एक उच्चस्तरीय आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विवाद के गहराते ही पाकिस्तानी टीम के कई खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह फोन अंतिम टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद ही खिलाड़ियों को वापस दिए जाएंगे।

लॉर्ड्स के मैदान से शुरू हुआ नया विवाद यह पूरा मामला उसी ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम से जुड़ा बताया जा रहा है जहां साल 2010 में सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े गए थे। अब एक बार फिर उसी मैदान से उठे इस विवाद ने पाकिस्तान क्रिकेट की नींव हिला दी है।

पीसीबी ने शुरू की अनुशासनात्मक जांच PCB के मीडिया निदेशक हामिद मीर के अनुसार बोर्ड अपने नियमों और मानक प्रक्रियाओं के तहत इस मामले की गहराई से समीक्षा कर रहा है। लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली करारी हार के बाद दौरे से पहले ही सात खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।