```html ``` ```html ``` ```html ``` ```html ```
CITY AVENUE
CM Yogi का वाराणसी से बड़ा ऐलान,भदोही जिले का नाम एक बार फिर संत रविदास नगर किया जाएगा!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम एक बार फिर संत रविदास नगर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर राज्य सरकार यह निर्णय लागू करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल नाम बदलने का फैसला नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने वाले महापुरुषों के सम्मान का संकल्प भी है.वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के ‘समरसता संकल्प अभियान’ के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने संत रविदास के नाम पर बने जिले का नाम बदलकर पाप किया था. अब उनकी सरकार जिले को फिर से संत रविदास नगर की पहचान दिलाएगी.मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग समाज को जोड़ने का काम करते हैं, वे अपने सार्वजनिक संस्थानों और स्थानों का नाम महान संतों और महापुरुषों के नाम पर रखते हैं. उन्होंने कहा कि जो समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, उनके आदर्श बाबर और औरंगजेब हैं. ऐसे लोग समाज को एकजुट करने वाले महापुरुषों का सम्मान नहीं कर सकते.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में गुरु पूर्णिमा पर संत गुरु रविदास को नमन किया। इस ‍अवसर पर उन्होंने बड़ी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने वाराणसी में बड़ा ऐलान किया और कहा कि भदोही का नाम फिर संत रविदास नगर होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने संत रविदास नगर का नाम बदलकर भदोही कर दिया था। अब उसकी पुरानी पहचान फिर बहाल होगी। इसका नाम संत रविदास नगर होगा और इसी से कालीन नगरी की पहचान होगी।समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कई बार महापुरुषों की पहचान को कमजोर करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी सरकार ने स्पष्ट निर्णय लिया है कि “संत रविदास नगर” की पहचान उसी नाम से बनी रहेगी। यह संत रविदास जी की तपोभूमि और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

⚡ SHARE THIS POST

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *