Nitin Nabin Team List: भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा
नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा: Nitin Nabin Team List के आधिकारिक ऐलान के बाद भारतीय राजनीति में नया हलचल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। इस नए फेरबदल के जरिए संगठन में बड़े और अनुभवी चेहरों की वापसी कराई गई है।
वरिष्ठ नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारियां: Nitin Nabin Team List में दिग्गज नेताओं का संतुलन स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की पूरी सूची: Nitin Nabin Team List में राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के पद पर वसुंधरा राजे, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एन. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद कर को शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय महामंत्रियों का महत्वपूर्ण चयन: संगठन की मजबूती के लिए Nitin Nabin Team List में बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
कोषाध्यक्ष और सह-संगठन मंत्रियों की नियुक्ति: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। Nitin Nabin Team List के तहत राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के रूप में शिवप्रकाश और सौदान सिंह को महत्वपूर्ण कमान सौंपी गई है।
राष्ट्रीय मंत्रियों की नई सूची: राष्ट्रीय मंत्रियों में कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज तिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांक देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को दायित्व दिया गया है।

