```html ``` ```html ``` ```html ``` ```html ```
CITY AVENUE
अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन हादसा: अग्निशामक यंत्र चलने से मची अफरा-तफरी

Aligarh Bareilly Passenger Train में अचानक उठा धुएं का गुबार अलीगढ़ से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 54351 में शनिवार को उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब धनारी से बहजोई की तरफ बढ़ते ही ट्रेन के कोच से सफेद धुआं और पाउडर बाहर निकलने लगा।

अग्निशामक यंत्र चलने से मचा हड़कंप ट्रेन के कुंड वाला पुल पार करते ही कोच में लगे फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) के अचानक चलने से गैस और एबीसी पाउडर फैलने लगा। इससे कोच का अलार्म बज उठा और चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी।

यात्रियों में मची भगदड़ और दो महिलाएं घायल धुआं देख यात्री घबराकर चलती ट्रेन से नीचे कूदने लगे जिससे रिंकी समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। इसी दौरान कुछ महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की अफवाह और चर्चा भी सामने आई।

हाईवे की तरफ भागे यात्री ट्रेन रुकने के बाद दर्जन भर से अधिक यात्री दोबारा ट्रेन में सवार नहीं हो सके और वे हाईवे पर पहुंचकर निजी वाहनों से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।

संदिग्ध आरोपी पुलिस की हिरासत में चलती Aligarh Bareilly Passenger Train में यात्रियों ने राजू नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर आरपीएफ के सुपुर्द किया, जिसने बताया कि वह एक्सटिंग्विशर बंद करने की कोशिश कर रहा था।

⚡ SHARE THIS POST

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *